पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीजन में दूसरी बार दिन में पारा 43.0 डिग्री

सीजन में दूसरी बार दिन में पारा 43.0 डिग्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | गर्मी ने फिर शहर के लोगों को बेहाल कर दिया है। गुरुवार को सीजन में दूसरी बार सबसे उच्चतम स्तर पर तापमान 43.0 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं रात में भी बीते 24 घंटों में गर्मी का असर बढ़ा है। रात के तापमान में भी बीते 24 घंटों में एक डिग्री का उछाल आया। बुधवार-गुरुवार की रात न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री रहा। शासकीय जीवाजी वेधशाला के मौसम प्रेक्षक दीपक गुप्ता ने बताया पिछले सप्ताह उत्तर भारत आैर राजस्थान में आंधी-तूफान आैर बारिश की वजह से हवा में नमी आ गई थी। अब हवा में नमी कम हो गई है आैर फिर से गर्म हवा आने लगी है। इसी कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है।

खबरें और भी हैं...