प्राधिकरण संपत्तियों की सही जानकारी नहीं देने के मामले में इंजीनियरों व बाबू की मुश्किल बढ़ सकती है। उनकी वेतन वृद्धि रोकी जाएगी। यूडीए चेयरमैन जगदीश अग्रवाल ने बुधवार को शाॅपिंग काॅम्पलेक्स का निरीक्षण किया था। काॅम्पलेक्स की छतों की सही जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई थी। उसके बाद यूडीए सीईओ अभिषेक दुबे ने इंजीनियरों व बाबू को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा। यह अवधि शनिवार को पूरी हो जाएगी। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। जिसमें यूडीए के सहायक यंत्री महेश गुप्ता, सब इंजीनियर आरसी जाटवा व संपदा शाखा के बाबू सुनील डाबर की वेतन वृद्धि रोकी जाएगी। यूडीए चेयरमैन अग्रवाल ने इसके संकेत दिए हैं। उनका कहना है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो भी इंजीनियर व बाबू प्राधिकरण की प्रापर्टी की जानकारी देने में अक्षम साबित हुए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।