पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वेतन समझौते की मांग काे लेकर सड़क पर उतरे बैंककर्मी

वेतन समझौते की मांग काे लेकर सड़क पर उतरे बैंककर्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर देश के 10 लाख अफसर और कर्मचारी 30 और 31 मई को हड़ताल पर रहेंगे। संयोजक यूएस छाबड़ा का कहना है राष्ट्रीय बैंक संघ के नकारात्मक और अड़ियल रवैये के खिलाफ और वेतन समझौते की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। गुरुवार को स्टेट बैंक ऑफ बुधवारिया के सामने बैंक अफसरों और कर्मचारियों ने नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा-राष्ट्रीय बैंक संघ का दो फीसदी का प्रस्ताव अफसरों और कर्मचारियों के साथ मजाक है। इस दौरान हेमंत श्रीवास्तव, सुनील जैन, सुरेंद्र निगम, केशव पंड्या, रविंद्र जेठवा, राजेश गिरी, संतोष राव, सीएम घाटिया, अजय तंवर, दिनेश रावल, अंबिका प्रसाद उरई, संदीप वाडिया, सुनीता जैन, सुधा भार्गव, सपना अग्रवाल मौजूद थी।

खबरें और भी हैं...