पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सट्टा चलवाने में थाना इंचार्ज की लिप्तता की जांच करेंगे सीएसपी

सट्टा चलवाने में थाना इंचार्ज की लिप्तता की जांच करेंगे सीएसपी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छत्रीचौक पर तांगा स्टैंड के पास से सट्टा खाते दो लोगों को क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़े जाने के बाद खाराकुआं थाना पुलिस की संलिप्तता की जांच जीवाजीगंज सीएसपी से कराई जा रही है। एसपी सचिन अतुलकर ने बताया कि जांच में थाना इंचार्ज की जरा भी मिली भगत अथवा बंदी लेने की पुष्टि होती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले क्राइम ब्रांच की टीम ने खाराकुआं थाने के पीछे गली में दबिश देकर दो सटोरिए गिरफ्तार किए थे। इनमें मुख्य सटोरिया युनूस फरार हो गया था। क्राइम ब्रांच की टीम उसे भी तलाश रही है।

खबरें और भी हैं...