पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छेड़छाड़ से बचने के लिए युवती ने दोस्त से बनवाई फर्जी आईडी

छेड़छाड़ से बचने के लिए युवती ने दोस्त से बनवाई फर्जी आईडी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सायबर सेल ने युवती की फोटो लेकर फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक ने अपनी महिला मित्र के कहने पर फर्जी आईडी बनाई और उसके रिश्तेदारों सहित सभी दोस्तों में युवती के नाम से मैसेज पोस्ट कर रहा था। इसकी जानकारी जब उस युवती को लगी तो उसने सायबर सेल को शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी दीपिका शिंदे ने बताया अपूर्व चोपड़ा पिता राजेंद्र कुमार उम्र 32 साल निवासी महिदपुर रोड़ युवती की फोटो लेकर निशा के नाम से फर्जी आईडी संचालित कर रहा था। जांच में पता चला कि उसे उस युवती का फोटो उसकी महिला मित्र ने दिया था। इस मामले में अपूर्व की महिला मित्र को भी गिरफ्तार किया तो उसने बताया एक युवक उसे कई दिनों से फेसबुक पर छेड़छाड़ कर रहा था। युवक से निजात पाने के लिए उसने अपनी फेसबुक अकाउंट से एक युवती का फोटो निकालकर दिया और कहा कि इस युवती के फोटो से आईडी बनाकर छेड़छाड़ करने वाले युवक से लड़की बनकर चेटिंग करना ताकि वह मेरा पीछा छोड़ कर इसमें व्यस्त हो जाए। इस पर अपूर्व ने युवती की आईडी बनाई। सायबर सेल ने अपूर्व सहित आरोपी युवती को भी गिरफ्तार किया है।

खबरें और भी हैं...