उज्जैन | कर्नाटक के राजनीतिक घटनाक्रम के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को टावर चौक स्थित आंबेडकर प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। वे लोकतंत्र बचाव के नारे लगा रहे थे। इसके पहले पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू के संत नगर स्थित निवास से उन्होंने रैली भी निकाली। रैली में अजीत बौरासी, विवेक यादव, जयसिंह दरबार, अनंतनारायण मीणा, हेमंतसिंह चौहान, दीपक मेहरा, सीता सोनी आदि शामिल थे।