उज्जैन | झारड़ा के सावन गांव निवासी दिनेश ने मिर्गी की बीमारी से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। छोटे भाई दरबार ने बताया बचपन से ही उसे मिर्गी के दौरे पड़ते थे। उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। बुधवार रात उसने जहर खा लिया। उज्जैन जिला अस्पताल लाने पर उसकी मौत हो गई।