पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विक्रम विवि में खाली पदों पर भर्ती हो, पुनर्मूल्यांकन के लिए बने स्थाई नीति

विक्रम विवि में खाली पदों पर भर्ती हो, पुनर्मूल्यांकन के लिए बने स्थाई नीति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
161 में से 84 शैक्षणिक और 650 में से 266 गैर शैक्षणिक पद रिक्त

भास्कर संवाददाता | उज्जैन

विश्वविद्यालयों की समस्याओं को लेकर गुरुवार दोपहर एबीवीपी के पदाधिकारियों ने विक्रम विश्वविद्यालय पहुंच कर उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया के नाम ज्ञापन दिया। एबीवीपी के महानगर मंत्री अभिषेक राठौर ने बताया प्रदेश के लगभग सभी विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक आैर गैर-शैक्षणिक पद बड़ी संख्या में रिक्त पड़े हुए हैं। इसका सीधा असर विश्वविद्यालय के कामकाज आैर विद्यार्थियों पर पड़ता है। विक्रम विश्वविद्यालय में ही 161 में से 84 शैक्षणिक पद रिक्त हैं। वहीं 650 में से 266 गैर शैक्षणिक पद रिक्त हैं। इन खाली पदों पर भर्ती के अलावा प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में पुनर्मूल्यांकन की एक स्थाई नीति बनाने, प्रवेश प्रक्रिया को सरल बनाने, प्रदेश के सभी शासकीय कॉलेजों में स्थाई प्राचार्य की नियुक्ति करने, सभी विश्वविद्यालयों में खेल निदेशकों की नियुक्ति करने की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री पवैया के नाम विद्यार्थी कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ. राकेश ढंड को ज्ञापन सौंपा। खाली पदों को भरने के लिए एबीवीपी पूरे प्रदेश में एकसाथ 5 जून को भी विश्वविद्यालयों का घेराव कर के आंदोलन करेगी।

खबरें और भी हैं...