उज्जैन | इंदौर रोड स्थित विद्यापति नगर के श्री सांई दयादृष्टि धाम मंदिर से शनिवार शाम वार्षिक पालकी यात्रा निकाली गई। शाम 4 बजे शुरू हुई यात्रा 7 बजे पुन: मंदिर पहुंची। इस दौरान क्षेत्र की कॉलोनियों एवं मुख्य मार्गों पर श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। यात्री समाप्ति पर आरती कर भजन संध्या व भंडारा हुआ।