पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अपने बेहतर कॅरियर के लिए उत्सुक विद्यार्थियों को विशेषज्ञों ने दिखाई राह

अपने बेहतर कॅरियर के लिए उत्सुक विद्यार्थियों को विशेषज्ञों ने दिखाई राह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन| दैनिक भास्कर द्वारा देवास रोड स्थित शर्मा परिसर पर तीन दिवसीय कॅरियर फेयर “शिक्षा का महाकुंभ 2018” चल रहा है। शनिवार को इसका दूसरा दिन था व रविवार को समापन होगा।

इस फेयर का उद्देश्य क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने बेहतर कॅरियर के साथ-साथ नए एवं रोजगारोन्मुखी विकल्प की जानकारियां उपलब्ध कराना है। शिक्षा के इस महाकुंभ में शहर के कई प्रमुख विद्यालय, कॉलेज एवं कोचिंग संस्थान मौजूद हैं तथा अभिभावकों द्वारा बच्चों के सुनहरे भविष्य की चिंता को दूर करने का प्रयास, छात्र-छात्राओं को विषय एवं संस्थान का चयन करने एवं बेहतर कॅरियर हेतु मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। दैनिक भास्कर का यह प्रयास उन विद्यार्थियों एवं अिभभावकों की समस्याओं को दूर करना है जो विद्यार्थी अपने कॅरियर एवं भविष्य को लेकर सही निर्णय नहीं ले पाते हैं। हमारा उद्देश्य विद्यािर्थयों को विषय विशेषज्ञों द्वारा उचित मार्गदर्शन प्रदान करवाना है। आयोजन में इस बार गर्मी से बचाव हेतु महावीर फॉगिंग द्वारा पूरे परिसर को एयरकूल्ड बनाया गया है। साथ ही महक आरओ वॉटर द्वारा पेयजल व्यवस्था की गई है। महाकुंभ में हमारे सहयोगी चित्रा ग्राफिक्स, सृजन एडवरटाईिजंग, अर्थ एडवरटाईिजंग, ऑर्बिट मीडिया हैं। महाकुंभ में प्रवेश पूर्णत: नि:शुल्क है। अिधक जानकारी के लिए मो. 98264-94437 पर संपर्क करें।

फेयर में पालकों के साथ आए विद्यार्थी अपने लिए उपयोगी जानकारी लेते हुए।

इन संस्थाओं ने दिया विद्यार्थियों को मार्गदर्शन

शिक्षा के महाकुंभ में सिम्बायोसिस एप्लाइड साइंसेज, श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय, महाकाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, पारुल यूनिवर्सिटी, कौटिल्य एकेडमी, खान स्टडी ग्रुप, अक्षत इंटरनेशनल स्कूल, एडवांस कॉलेज, फ्यूचर विजन कॉलेज, नवसंवत कॉलेज, केटीएम, निर्मला कॉलेज, टेली एकेडमी, श्री गुरु सांदीपनि ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूट आिद द्वारा विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...