पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अधिकमास में नि:शुल्क सप्त सागर यात्रा आज

अधिकमास में नि:शुल्क सप्त सागर यात्रा आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | स्कंद पुराण में अधिकमास में सप्त सागर यात्रा का महात्म्य है। धर्मयात्रा महासंघ एवं तीर्थ पुरोहित महासंघ द्वारा श्रद्धालुओं के लिए रविवार को सप्त सागर यात्रा का नि:शुल्क आयोजन किया जा रहा है। यात्रा सुबह 8 बजे रुद्रसागर सिंहासन बत्तीसी से रुद्रसागर में पूजन के साथ शुरू होगी। इस मौके पर अवंतिका पीठाधीश्वर स्वामी रंगनाथाचार्य महाराज, महामंडलेश्वर प्रेमानंद महाराज तथा अवधेश पुरी महाराज मौजूद रहेंगे। वाहनों से श्रद्धालुओं को सप्त सागरों पर ले जाकर दर्शन-पूजन कराया जाएगा। धर्मयात्रा महासंघ के राष्ट्रीय मंत्री सुरेंद्र चतुर्वेदी, प्रांताध्यक्ष अशोक कोटवानी, तीर्थ पुरोहित महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष उपाध्याय भी यात्रा में शामिल रहेंगे।

पुरुषोत्तम मास में अप्सरेश्वर महादेव में श्रद्धालुओं की भीड़

उज्जैन | अधिकमास में पटनी बाजार के अप्सरेश्वर महादेव की पूजा करने वालों की खासी भीड़ बनी हुई है। पं. आरके व्यास ने बताया पुरुषोत्तम मास में खासकर चौरासी महादेव की पूजा व दान-दक्षिणा का महत्व है। उन्होंने बताया पुराणों के अनुसार अप्सरेश्वर महादेव का स्वर्ग की अप्सरा ने पूजनकर अभीष्ट फल प्राप्त किया था।

खबरें और भी हैं...