प्राकृतिक चिकित्सा शिविर मंंे रोगों का उपचार
उज्जैन | प्राकृतिक चिकित्सा शिविर 15 से 21 मई तक आयोजित किया जा रहा है। तीसरे दिन एनिमा, मड स्नान, कुंजल, नेती, पट्टी, लपेट, शिरोधारा, मसाज, स्टीम बाथ, सन बाथ, प्राणायाम, योग निंद्रा, सूर्य नमस्कार जैसी प्रक्रियाओं को किया और इनका कब किस रोग में, किस प्रकार उपयोग किया जाना चाहिए, इसकी जानकारी दी गई। श्री चिकित्सा संसार ट्रस्ट के नेतृत्व में डॉ. रवि भट्ट एवं जयमुनि गोयल प्राकृतिक चिकित्सा प्रक्रियाएं कर रहे हैं। वहीं डॉ. वीडी शर्मा, डॉ. राम अरोरा भी मरीजों का परीक्षण कर रहे हैं। शुक्रवार को कनार्टक से पूर्व ड्रग कंट्रोलर और सरकार के हेल्थ एडवाइजर डॉ. जगशेट्टी भी आए और प्राकृतिक स्थल का अवलोकन किया। प्रतिदिन मरीजों को निशुल्क परामर्श भी दे रहे हैं।