पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रतिभा सम्मान समारोह 3 जून को

प्रतिभा सम्मान समारोह 3 जून को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतिभा सम्मान समारोह 3 जून को

उज्जैन | श्री संत शिरोमणि अहिरवार रविदास समाज संघ की ओर से 3 जून को कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। आयोजन वृंदावनपुरा स्थित गुरुद्वारा में सुबह 10 बजे से होगा। विद्यार्थी सम्मान के लिए 28 मई तक अपने दो फोटो व अंकसूची की छायाप्रति के साथ आवेदन जमा करा सकते हैं। जानकारी संभागीय अध्यक्ष महेश सिसौदिया ने दी।

राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक 23 को

उज्जैन | नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की प्रथम छहमाही बैठक प्रधान आयकर आयुक्त की अध्यक्षता में 23 मई को शाम 4 बजे भरतपुरी स्थित आयकर भवन सभाकक्ष में होगी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2018-19 के दौरान राजभाषा हिंदी के राष्ट्रव्यापी स्तर पर प्रचार-प्रसार के लिए कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी। अध्यक्ष नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति आर भाटिया ने बताया बैठक में 7 नवंबर 2017 को हुई बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि, प्रचार-प्रसार के लिए सदस्यों के अनुभव, रिपोर्ट की समीक्षा जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।

देवधरे जिला सह मीडिया प्रभारी : उज्जैन। भाजपा खेल प्रकोष्ठ में अंकित देवधरे को जिला सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। साथ ही खेल प्रकोष्ठ जिला महिला स्पोर्ट्स पद पर अनुकृति व्यास नियुक्त किया।

खबरें और भी हैं...