पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अभा सर्व ब्राह्मण समाज का परिचय सम्मेलन 20 मई को

अभा सर्व ब्राह्मण समाज का परिचय सम्मेलन 20 मई को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण एकता परिषद के द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 20 मई रविवार को होगा। इसमें देशभर के समाजजन शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष जोशी, प्रदेश महामंत्री प्रमोद शर्मा ने बताया स्वच्छता अभियान के राष्ट्रीय प्रचार और समाज के संरक्षक बिंदूभूषण दुबे रांची व अखंड हिंदू सेना के राष्ट्रीय संरक्षक महामंडलेश्वर अतुलेश्वरानंद सरस्वती अतिथि होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तिवारी अध्यक्षता करेंगे। नृसिंहघाट स्थित गंगा गार्डन में होने वाले सम्मेलन में अब तक एक हजार से अधिक प्रविष्टियां आ चुकी है। कार्यक्रम की प्रमुख बात यह रहेगी कि किसी भी सामाजिक बंधु से आर्थिक सहयोग नहीं लिया गया है। सिर्फ समिति सदस्यों ने ही इसमें भागीदारी निभाई है। जिन युवक-युवतियों के संबंध तय होंगे, उनकी कुंडली मिलान की व्यवस्था भी नि:शुल्क रहेगी।

खबरें और भी हैं...