पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोवर्धन धाम में भागवत : पूरे आयोजन की कमान महिलाओं के हाथ में, आमंत्रण पत्र में नाम भी उनके

गोवर्धन धाम में भागवत : पूरे आयोजन की कमान महिलाओं के हाथ में, आमंत्रण पत्र में नाम भी उनके

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं. उज्जैन | गोवर्धनधाम कॉलोनी में शुक्रवार से भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हो गई। अधिक मास में हो रहे धार्मिक आयोजन की कड़ी में यह ऐसा आयोजन है जिसमें सभी यजमान महिलाएं ही हैं। आयोजन की कमान भी महिलाओं ने संभाल रखी है। कथा के आमंत्रण में महिलाओं के नाम पतियों से आगे लिखे गए हैं। यजमानों में कीर्ति मोढ, पुष्पा मंत्री, अंजनासिंह, उर्मिला श्रीवास्तव, नीना भाटी, रुपाली अग्रवाल, उर्मिला तोमर, साधना जैन, इंद्रा विजयवर्गीय, संध्या सोलंकी, सपना जैन हैं। आमतौर पर यजमान पुरुष होते हैं। शुक्रवार को अलखधाम नगर स्थित सांई मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई जो गोवर्धनधाम उद्यान आयोजन स्थल पर पहुंची। जहां भागवत व्याख्याकार गिरीश गुरुजी ने भागवत महात्म का वर्णन कर सात दिवसीय ज्ञान गंगा यज्ञ की शुरुआत की। शनिवार दोपहर 3 से शाम 6.30 बजे तक गिरीश गुरुजी भागवत पर प्रवचन देंगे।

खबरें और भी हैं...