पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज से कबीर विचार यात्रा अकादमी में कलाकार करेंगे कबीर गायन

आज से कबीर विचार यात्रा अकादमी में कलाकार करेंगे कबीर गायन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | तीन दिवसीय कबीर विचार यात्रा- वह आज भी जागता है... की शनिवार से उज्जैन से शुरुआत होगी। स्वरागिनी जन विकास समिति इंदौर द्वारा यह कबीर विचार यात्रा आयोजित की जा रही है। यात्रा का पहला आयोजन शनिवार शाम कालिदास अकादमी में होगा। समिति के दिनेश यादव एवं महेश यादव ने बताया अकादमी के संकुल हाल में पहला कार्यक्रम होगा। शाम 6:30 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में सबसे पहले स्वरागिनी संस्था इंदौर द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी । इसके बाद डॉ.दशरथ यादव, मोहनलाल राठौड़, सुंदरलाल मालवीय और अंजना सक्सेना द्वारा कबीर गायन किया जाएगा। 20 मई को यात्रा सीहोर के कजलास आष्टा पहुंचेगी और 21 मई को इंदौर में यात्रा का समापन होगा।

खबरें और भी हैं...