पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इलाहबाद में लागू होगी सिंहस्थ की व्यवस्थाएं, अफसरों का एक दल आया

इलाहबाद में लागू होगी सिंहस्थ की व्यवस्थाएं, अफसरों का एक दल आया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | इलाहबाद में उज्जैन सिंहस्थ की व्यवस्थाओं व प्लानिंग के आधार पर कार्य होंगे। शुक्रवार को इलाहबाद के एडीएम अधिकारियों के एक दल के साथ शहर पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर मनीष सिंह से सिंहस्थ में की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर सिंह ने उन्हें सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सीवरेज और संतो के डेरे व आश्रमों से दोना पत्तल आदि निकलने वाले कचरे के निष्पादन की व्यवस्था के बारे में बारीकी से जानकारी दी। साथ ही पेयजल टंकियों के स्टैंड निर्माण के बारे में भी समझाया। इसके अलावा विभिन्न कार्यों के लिए किस तरह टेंडर आमंत्रित किए जाएं, क्या क्या सावधानियां बरती जाए व भीड़ प्रबंधन आदि के बारे में भी उन्हें जानकारियां दी। यह भरोसा भी दिलाया कि आगे भी उन्हें जिस तरह की मदद चाहिए दी जाती रहेगी। सिंह ने दल की चर्चा नगर निगम के सिंहस्थ में सेवा देने वाले अधिकारियों से भी करवाई।

खबरें और भी हैं...