पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तिरुपति एवेन्यू में सात दिन से पानी का संकट, महिलाओं ने जाम लगाया

तिरुपति एवेन्यू में सात दिन से पानी का संकट, महिलाओं ने जाम लगाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | आगर-मक्सी रिंग रोड स्थित तिरुपति एवेन्यू कॉलोनी में सात दिन से पानी का संकट है। रहवासियों द्वारा अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को जानकारी देने के बाद भी समस्या हल नहीं हुई तो शुक्रवार को कॉलोनीवासियों ने रोड पर जाम लगा दिया। क्षेत्रीय पार्षद राजेश सेठी के अनुसार कॉलोनी नगर निगम को हैंडओवर नहीं हुई है। इसलिए पीएचई द्वारा यहां पेयजल प्रदाय नहीं किया जाता है। नलकूप से पानी मिलता है। दो बार मोटर जलने तथा बिजली का बिल जमा नहीं होने से सात दिन से कॉलोनी में पानी का संकट छाया है। चक्काजाम के बाद पीएचई ने जली हुई मोटर निकाली है। शनिवार को मोटर लगेगी। टंकी भरने के बाद रविवार को कॉलोनी में जलप्रदाय हो पाएगा।

खबरें और भी हैं...