कंठाल पर चर्म रोग और दर्द निदान शिविर आज
उज्जैन | शहर में चर्म रोगों की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। एलोपैथिक औषधियों के स्थायी रूप से प्रभावी न होने से अनेक रोगी इधर-उधर भटक रहे है। आयुर्वेद में इस रोग का स्थायी उपचार संभव है। श्री चिकित्सा संसार न्यास द्वारा प्रति शनिवार चर्म रोग एवं दर्द निवारण के लिए शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में डॉ. वीडी शर्मा शाजापुर दोपहर 12 से 5 बजे तक कंठाल चौराहा कोतवाली रोड स्थित आयुष सेंटर पर मरीजों को परामर्श प्रदान करेंगे।