उज्जैन | इंदौर रोड स्थित सिद्धेश्वर मंदिर श्रम और साधना केंद्र पर सात दिवसीय शिविर व व्याख्यानमाला का विगत दिवस शुभारंभ हुआ। अशोक खंडेलवाल ने स्वस्थ जीवन जीने के लिए ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और वजन पर नियंत्रण रखने की समझाइश दी। डॉ. जयमुनि गोयल ने बताया रोगों का कारण और विभिन्न चिकित्सा सेवाआें का आधार क्या है और वे कैसे काम करती हैं। डॉ. विजय खुराना ने प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति किस प्रकार उपयोगी है। उन्हाेंने कहा 50 साल की उम्र में जब मैने पहली बार इस सेवा का लाभ लिया तो वे 25 साल पुराने जितने ऊर्जावान बन गए। आज 70 साल की उम्र में भी रोज बिना थके 18 घंटे काम कर सकते हैं। डॉ. रवि भट्ट ने कहा यह चिकित्सा पद्धति शरीर के सारे विषों को निकाल देती है और लीवर को मजबूती प्रदान करती है। सात दिनी निःशुल्क व्याख्यानमाला में प्रतिदिन शाम 7 से 9 बजे तक पहुंचकर लाभ लिया जा सकता है।