पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महाकाल मंदिर में दर्शनार्थियों की सुविधा के काम जल्दी होंगे

महाकाल मंदिर में दर्शनार्थियों की सुविधा के काम जल्दी होंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | महाकालेश्वर मंदिर में अब हर विभाग प्रमुख को दर्शनार्थियों की सुविधा के काम कराने के लिए खर्च की छूट दे दी गई है। उनके पास एडवांस राशि रहेगी ताकि किसी भी समय जरूरत का काम कराया जा सके। इसके लिए उन्हें बाद में स्वीकृति कराना होगी। महाकालेश्वर मंदिर में दर्शनार्थियों की सुविधा के छोटे-मोटे काम रोज ही निकलते हैं। अभी यह व्यवस्था थी कि पंखा भी ठीक कराना है तो नोटशीट चला कर पहले मंजूरी होती थी। इसके बाद संबंधित विभाग उपकरण खरीदी या मैकेनिक बुलाता था। इस प्रक्रिया में एक हफ्ते का समय लग जाता था। तब तक पंखा ठीक नहीं हो पाता था। इससे दर्शनार्थियों को असुविधा होती थी। प्रशासक अभिषेक दुबे ने गुरुवार को यात्रियों के आवागमन, दर्शन व्यवस्था, पेयजल, छाया के लिए की गई व्यवस्था का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को ठीक कराने को कहा था। दुबे ने बताया संबंधित अधिकारियों को अधिकार और खर्च की छूट दी है। वे जरूरत का काम कराकर स्वीकृति लेंगे।

खबरें और भी हैं...