पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अभिभावकों संग पहुंचे विद्यार्थियों को िमली कॅरियर की राह

अभिभावकों संग पहुंचे विद्यार्थियों को िमली कॅरियर की राह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय “शिक्षा का महाकुंभ 2018” का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। मुख्य अितथि महापौर मीना जोनवाल ने दीप प्रवज्जलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर महापौर जोनवाल ने कहा कि परीक्षाओं के परिणाम चाहे कैसे भी हो विद्यार्थी और उनके पालक हमेशा सकारात्मक बने रहे तभी कॅरियर की राह उनके लिए आसान हो सकेगी। समय-समय पर विशेषज्ञों के मार्गदर्शन भी इसमें बेहद काम आते हैं। दैनिक भास्कर की ओर से एक ही जगह पर शिक्षा जगत के कई संस्थानों को एकत्र करना और एक ही स्थान पर विद्यार्थियों को कॅरियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना सराहनीय कार्य है। इसी के साथ कॅरियर फेयर में विद्यार्थियों की भीड़ अपने अभिभावकों के साथ पहुंचना शुरू हो गई। मेले में मौजूद विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के स्टॉल पर िवद्यार्थियों को विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया। शुभारंभ कार्यक्रम में दैनिक भास्कर के एमपी-2 मार्केटिंग हेड नरेश प्रतापसिंह, उज्जैन यूनिट हेड अंकुर बिल्लौरे सहित कई शिक्षाविद् एवं गणमान्यजन उपस्थित थे। इस महाकुंभ में हमारे सहयोगी चित्रा ग्राफिक्स, सृजन एडवरटाइिजंग, अर्थ एडवरटाइिजंग, ऑर्बिट मीडिया, केपिटल मीडिया हैं। अिधक जानकारी के लिए मो. 98264-94437 पर संपर्क कर सकते हैं।

सही कॅरियर के चुनाव में मदद करेगा महाकुंभ

आज के प्रतिस्पर्धी युग में सही कॅरियर का चुनाव सबसे बड़ी चुनौती है। वर्तमान में िकस कोर्स को करने से लाभ होगा या भविष्य में किस तरह के पाठ्यक्रम बेहतर कॅरियर के अवसर प्रदान करेंगे, यह जानकारी विद्यार्थियों एवं उनके अिभभावकों को अासानी से नहीं मिल पाती। इसी चुनौती को ध्यान में रखते हुए दैनिक भास्कर द्वारा देवास रोड स्थित शर्मा परिसर पर तीन दिवसीय कॅरियर फेयर “शिक्षा का महाकुंभ 2018” का अायोजन किया गया है। उद्देश्य क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर कॅरियर के साथ-साथ नए एवं रोजगारोन्मुखी विकल्प की जानकारियां उपलब्ध कराना है। 20 मई तक चलने वाले इस महाकुंभ में शहर के कई प्रमुख विद्यालय, कॉलेज एवं कोचिंग संस्थान शामिल हुए हैं। जहां अभिभावकों द्वारा बच्चों के सुनहरे भविष्य की चिंता को दूर करने का प्रयास, विषय एवं संस्थान का चयन एवं बेहतर कॅरियर हेतु मार्गदर्शन दिया जा रहा है। भास्कर का यह प्रयास उन विद्यार्थियों एवं अिभभावकों की समस्याओं को दूर करेगा तथा विद्यार्थी कॅरियर एवं भविष्य को लेकर सही निर्णय ले सकेंगे। हमारा उद्देश्य विद्यािर्थयों को विषय विशेषज्ञों द्वारा उचित मार्गदर्शन प्रदान करवाना है।

खबरें और भी हैं...