पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1.38 लाख घरों में बिजली, प्रदेश में पहले स्थान पर उज्जैन संभाग

1.38 लाख घरों में बिजली, प्रदेश में पहले स्थान पर उज्जैन संभाग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | 1 लाख 38 हजार 573 घरों में बिजली कनेक्शन देकर उज्जैन संभाग अब प्रदेश में पहले स्थान पर आ गया है। बिजली कंपनी के सीई कैलाश शिवा के अनुसार सौभाग्य योजना के तहत 15 मई को यह लक्ष्य पूरा कर लिया है, जिसमें उज्जैन में 23313, देवास में 28967, शाजापुर में 16759, आगर में 12345, रतलाम में 26653, मंदसौर में 19649 व नीमच में 10887 नए कनेक्शन दिए गए। संभाग के उन सभी घरों में बिजली कनेक्शन दे दिए जहां अब तक बिजली कनेक्शन नहीं थे।

जागरुकता एवं निदान कैंप आज

उज्जैन | सभी बैंक पेंशनर्स के लिए बैंक ऑफ इंडिया एवं स्टेट बैंक पेंशनर्स संघ ने हड्‌डी रोग से संबंधित जागरुकता एवं निदान कैंप का आयोजन तेजनकर हॉस्पिटल में शनिवार को लगाया जाएगा। शाम 5 से 7 बजे तक होने वाले कैंप में हड्‌डी रोग विशेषज्ञ डॉ. जय शर्मा उक्त रोग के संबंध में विस्तृत जानकारी व समाधान पर जानकारी देंगी।

खबरें और भी हैं...