पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वर्जिन मेरी की छात्रा ने बनाया जिले की मेरिट में दूसरा स्थान

वर्जिन मेरी की छात्रा ने बनाया जिले की मेरिट में दूसरा स्थान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | वर्जिन मेरी की छात्रा हर्षिता लोधी ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 92.6% अंक हासिल कर वाणिज्य संकाय में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय से विज्ञान संकाय में समर्थ पराशर ने 92.2% एवं आदित्यसिंह पवार ने 92% अंक हासिल किए। 10वीं बोर्ड परीक्षा में डिंपल कृपलानी ने 90.8% एवं रघुवीरसिंह राठौर ने 90.6% अंक अर्जित कर माता-पिता एवं विद्यालय का नाम गौरवांनित किया। संस्था के चेयरमैन शक्तिसिंह चौधरी, प्राचार्य माधवी वर्मा एवं डायरेक्टर सौरभ चौधरी ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।

लिटिल एंजेल्स प्ले स्कूल में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

उज्जैन | डागा ट्यूटोरियल के संस्थान लिटिल एंजेल्स प्ले स्कूल में समर कैंप 2018 के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने नृत्य और फैंसी ड्रेस की सुंदर प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि के रूप में वर्जिन मेरी हायर सेकंडरी स्कूल की संचालिका एवं प्रिंसिपल डॉ. माधवी वर्मा उपस्थित थी। स्वागत भाषण संस्था डायरेक्टर डॉ. निलिमा डागा ने दिया। समारोह में प्रो. ब्रजेश बागड़ी श्रद्धा गर्ग एवं डागा ट्यूटोरियल का समस्त स्टॉफ उपस्थित था।

खबरें और भी हैं...