पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर में अन्य जगह भी बनेगी नक्षत्र वाटिका और ओपन जिम

शहर में अन्य जगह भी बनेगी नक्षत्र वाटिका और ओपन जिम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टर मनीष सिंह ने शुक्रवार को भरतपुरी प्रशासनिक क्षेत्र में बनाए राजीव गांधी उपवन का निरीक्षण किया। उन्होंने नक्षत्र वाटिका व ओपन जिम को लेकर कहा कि यह कांसेप्ट पहली बार देखा। ऐसे कार्य और भी किए जाएं, इसके लिए जिला प्रशासन यूडीए को जमीन देगा।

कलेक्टर दूसरी बार यूडीए पहुंचे थे। उन्होंने यूडीए की योजनाओं के बारे जाना। उन्हें सांवराखेड़ी व ट्रांसपोर्ट नगर के बारे में बताया तो उन्होंने कहा शहर विकास की ये अच्छी योजनाएं हैं, इन पर अब डेवलपमेंट किया जाना चाहिए। किसी योजना में कोई परेशानी आए तो मुझे बताए। यूडीए ने त्रिवेणी विहार योजना में धारा-56 में समझौते के तहत किसान से 8 हेक्टेयर जमीन ली है। यहां आवासीय योजना लाई जाएगी। निर्माण कार्य होने के बाद विकसित प्लाॅट किसान को दिए जाएंगे तथा बाकी जमीन पर यूडीए अपनी योजना लाएगा। कलेक्टर ने कहा समझौते के तहत ली जाने वाली जमीन पर जल्द कार्य शुरू किया जाना चाहिए। किसानों को विकसित प्लाॅट मिलेंगे तो दूसरे किसान व जमीन मालिक भी आगे आएंगे। यूडीए को अपनी योजनाओं के लिए जमीन उपलब्ध हो सकेगी। यूडीए चेयरमैन जगदीश अग्रवाल व सीईओ अभिषेक दुबे ने उन्हें बताया समझौते के तहत जमीन लेकर उस पर डेवलपमेंट करने के लिए टेंडर भी जारी कर दिया है। जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। समझौते के तहत दूसरी जमीन लिए जाने पर भी बात चल रही है।

योजनाओं को मौके पर देखेंगे

कलेक्टर अब ट्रांसपोर्ट नगर, सांवराखेड़ी व आगर रोड पर प्रस्तावित हक्कानीपुरा योजना को देखने के लिए मौके पर भी जाएंगे। प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे, कहीं कोई समस्या है तो उसे दूर किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...