लव जेहाद के खिलाफ छेड़ेंगे मुहिम
उज्जैन | चिंतामन गणेश स्थित वृद्धाश्रम में गत दिवस हिंदू जागरण मंच के मालवा प्रांत की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और लव जिहाद के मुद्दे को समाज में पहुंचाने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से लखन शर्मा को उज्जैन जिला अध्यक्ष एवं सूरज सेन, अर्जुन सिंह को जिला उपाध्यक्ष एवं अन्य 5 जिलों के पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए।