उज्जैन | पेंशनरों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरी करते हुए उन्हें सातवें वेतनमान के आधार पर तय किए गए फार्मूले के अनुसार मूल वेतन में 2.57 के गुणाकर नई पेंशन बेसिक निर्धारित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। यही नहीं शासन ने पेंशन राशि के अंतर के एरियर का भुगतान करने के आदेश भी दिए हैं। इससे जिले के पेंशनर्स में खुशी का माहौल है। मप्र पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष करण सिंह राठौर ने कहा कि सभी पेंशनर्स घबरा रहे थे कि इस महंगाई के युग में जीवन यापन कैसे करेंगे लेकिन मुख्यमंत्री ने एक ही स्ट्रोक में हमारी सारी मांगें मानते हुए तमाम समस्याएं दूर कर दी।
कांग्रेस का जन धरना आज
उज्जैन | कर्नाटक में चले सियासी ड्रामे को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में कांग्रेसी शुक्रवार शाम 5.30 बजे गांधी बालोद्यान, क्षीरसागर में गांधीजी की प्रतिमा के सामने विरोध जताएंगे। जानकारी प्रवक्ता पुरुषोत्तम नागराज ने दी।