उज्जैन | विश्व दूरसंचार दिवस के मौके पर गुरुवार को उज्जैन जिला दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक हुई। जिसमें समिति के सदस्यों ने मोबाइल सेवाओं के संबंध में 4जी सेवाओं को उज्जैन में शुरू करने, लैंडलाइन दोषों के त्वरित निराकरण एवं ब्रॉडबैंड सेवाओं को आैर अधिक बेहतर करने के सुझाव दिए। बैठक में महाप्रबंधक पंकज उपाध्याय ने दूरसंचार में जिले की प्रगति आैर आगामी योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में मदन सांखला, हरिकिशन मेलवानी, विजय अग्रवाल, रामचंद्र कोरट, मुकेश मालवीय, अरूण शुक्ला, गोपाल यादव, विनीता शर्मा आदि उपस्थित थे। आभार सहायक महाप्रबंधक दीपक कुलकर्णी ने माना।