पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म को कॉलेज प्राचार्य करेंगे सत्यापित

रजिस्ट्रेशन फॉर्म को कॉलेज प्राचार्य करेंगे सत्यापित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रजिस्ट्रेशन फॉर्म को कॉलेज प्राचार्य करेंगे सत्यापित

उज्जैन | नर्सिंग उम्मीदवारों के ऑनलाइन भरे गए काउंसिल रजिस्ट्रेशन फाॅर्म कॉलेज प्राचार्य सत्यापित करेंगे। फाॅर्म के साथ सबमिट किए दस्तावेजों में गड़बड़ी होने पर प्राचार्य के खिलाफ मप्र लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। अफसरों के मुताबिक नर्सिंग की डिग्री लेने के बाद स्टूडेंट्स अधूरे आवेदन ऑनलाइन सबमिट करते हैं। इस कारण उनके रजिस्ट्रेशन अटके रहते हैं। इसके निराकरण के लिए नर्सिंग कॉलेजों के प्राचार्यों को फाॅर्म जांच और फाॅरवर्डिंग की जिम्मेदारी दी है।

31 मई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

उज्जैन | आनंद शिविरों में भाग लेने के लिए 31 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शिविर जून में राज्य आनंदम् संस्थान द्वारा चुने संस्थान आर्ट ऑफ लिविंग बेंगलुरु, ईशा फाउंडेशन कोयम्बटूर और आईओएफसी पंचगनी पुणे में होंगे। प्रतिभागी वेबसाइट www.anandsansthanmp.in पर लॉगइन कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...