पशु चिकित्सा उप संचालक को नोटिस
उज्जैन | कलेक्टर मनीष सिंह ने शुक्रवार को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने एक शिकायत के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर पशु चिकित्सा के उप संचालक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। सभी विभागों के अधिकारियों को हिदायत भी दी कि 300 से अधिक दिनों की जितनी भी लंबित शिकायतें हैं उनका निराकरण तत्काल करें।