पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेडरूम में संघर्ष, किचन में आग लगाई, महिला के पार्टनर व तीन अन्य को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया

बेडरूम में संघर्ष, किचन में आग लगाई, महिला के पार्टनर व तीन अन्य को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयन मार्ग के समीप वल्लभनगर कॉलोनी में महिला को एलपीजी (रसोई गैस) से जलाकर हत्या कर दी गई। महिला लिव इन रिलेशन में आठ साल से शादीशुदा व्यक्ति के साथ रह रही थी। घर के किचन में उसकी जली हुई लाश मिली। गैस सिलेंडर की नली चूल्हे से निकालकर आग लगा दी।

महिला की पहचान 35 वर्षीय दीपा वर्मा (शर्मा) के रूप में हुई है। वह दिलीप उर्फ दीपक शर्मा (44) साल निवासी शंकरपुर पानबिहार के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दिलीप खुद को जिला कांग्रेस का पूर्व महामंत्री बता रहा है। शुक्रवार सुबह छत पर गए पड़ोसी िजतेंद्र पंवार ने दीपा के मकान से धुंआ निकलते देख पुलिस को सूचना दी। तत्काल फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाई। पुलिस को किचन में दीपा की बिस्तर और गद्दे के नीचे जली हुई लाश मिली। गैस सिलेंडर की नली भी चूल्हे से निकली हुई थी जिससे गैस रिस रही थी। दीपा 90 प्रतिशत जल चुकी थी। दीवार और दरवाजे पर खून के निशान मिले और हाथ की नस कटी हुई थी। शाम को डॉ. एलके तिवारी, डॉ अजय दिवाकर और डॉ. रेखा गोमे के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। डॉ. तिवारी ने ओपिनियन दिया कि महिला को जलाकर मारा है। एफएसएल अधिकारी डॉ. प्रीति गायकवाड़ के अनुसार एलपीजी से जलाकर मारने का यह पहला मामला है। वहीं एसपी सचिन अतुलकर ने कहा कुछ लोगों पर संदेह है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस ने देर रात हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला पर चाकू से हमला फिर रसोई गैस से जलाकर मारा, हत्यारा कोई परिचित ही

घर में दो सिलेंडर थे, अाग पर जल्द काबू

नहीं पाते तो बड़ा हादसा हो जाता...

जांच करते पुलिसकर्मी। इनसेट घर से मिले सिलेंडर।

पालतू खरगोश मिला... महिला को जलाने के लिए लगाई गई आग से घर का सामान भी जल गया। यहां एक पालतू खरगोश भी मिला, जो आग से किसी तरह बच गया।

सबूत जो हमला और हत्या की अोर इशारा करते हैं

1. किचन में दीपा के ऊपर दरी, चादर, मोटी रजाई, तकिया और पायदान पड़ा मिला। इससे लगता है हमला करने के बाद उसके ऊपर ये सब डाले।

2. दीपा के गले और कलाई पर चाकू जैसी चोट मिली। संभवत: बेहोशी की हालत में उसे जलाया गया।

3. बेडरूम में बिस्तर और दीवार पर कई जगह खून के छींटे मिले।

4. चूल्हे और सिलेंडर के नोजल पर कार्बन जमा पाया गया। इससे साबित होता है नली निकालकर आग लगाई।

5. किचन के पास वाले कमरे की कुंडी भी अंदर से टूटी होने से लगता है महिला ने संघर्ष किया और बचने के लिए अंदर से कुंडी लगा ली, जो हमलावर ने तोड़ दी।

6. हमला करने वाला कोई परिचित ही है। जो घर की पूरी स्थिति से वाकिफ था। िकचन में ले जाकर उसे जलाया।

7. सबूत मिटाने के लिए महिला का मोबाइल भी जला दिया।

पार्टनर चार घंटे बाद पहुंचा, पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच ले गई

पुलिस ने जब दिलीप को कॉल किया तब मोबाइल बंद था। चार घंटे बाद उससे बात हो पाई। जैसे ही वह वल्लभनगर पहुंचा सायबर सेल प्रभारी दीपिका शिंदे उसे पूछताछ के लिए लेकर रवाना हो गई। रात तक पुलिस लाइन में दिलीप और तीन अन्य संदेही से भी पूछताछ चल रही थी। इधर दीपा के छोटे भाई मनोज व महेश ने बयान में आरोप लगाया कि दिलीप आए दिन दीदी से मारपीट करता था।

दीपा का पति से तलाक, पार्टनर भी शादीशुदा, फ्रीगंज में हुई थी दोनों की पहचान

दीपा वर्मा भैरवगढ़ जेलरोड स्थित ज्ञान टेकरी की रहने वाली थी। परिवार में मां के अलावा दो छोटे भाई हैं। 14 वर्ष की उम्र में देवास के जलालखेड़ी निवासी राकेश वर्मा से शादी हुई थी। तीन बच्चे हैं। पति शराब पीकर मारपीट करता था इसलिए उसे तलाक दे दिया। फ्रीगंज में आठ साल पहले घूमने आई थी तब दिलीप से पहचान हुई थी। दोनों में दोस्ती बढ़ी और पति-प|ी की तरह लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। 18 जनवरी 2018 को दिलीप ने वल्लभनगर में लक्षमणदास पमनानी का मकान किराए से लिया था। तभी से दीपा इस मकान में रह रही थी। दिलीप भी शादीशुदा है और उसका एक बेटा है जो प|ी के साथ गांव में रहता था। दिलीप यहां दीपा से एक-दो दिन छोड़कर मिलने आता था।

खबरें और भी हैं...