केंद्रीय उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि तीन चार सौ एकड़ जमीन की व्यवस्था यदि स्थानीय प्रशासन या राज्य सरकार कर दे तो उज्जैन में एयरपोर्ट बन सकता है।
सिन्हा शुक्रवार को उज्जैन आए और महाकाल के दर्शन किए। कर्नाटक की राजनीतिक स्थिति को लेकर मीडिया से कहा कोर्ट का फैसला आ गया है, उसके अनुसार ही प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने उज्जैन तीर्थ को हवाई सुविधा से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार से सभी तरह का सहयोग दिलाने की बात कही। मंदिर समिति ने सिन्हा का प्रसाद व दुपट्टा स्थानीय भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।