पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अस्थि विभाग को विधायक ने जिला अस्पताल में शिफ्ट नहीं करने दिया, मंत्री ने दूसरा स्वीकृत कराया, आज से होगा शुरू

अस्थि विभाग को विधायक ने जिला अस्पताल में शिफ्ट नहीं करने दिया, मंत्री ने दूसरा स्वीकृत कराया, आज से होगा शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अस्थि रोग विभाग को माधवनगर अस्पताल से जिला अस्पताल (उज्जैन उत्तर विधानसभा) में शिफ्ट करने पर दक्षिण के विधायक डॉ.मोहन यादव ने आपत्ति ली थी, इसके बाद यह शिफ्ट नहीं हो सका। अब तीन महीने बाद ऊर्जा मंत्री एवं उत्तर के विधायक पारस जैन ने जिला अस्पताल में भी अस्थि रोग विभाग चालू करा दिया। यहां शनिवार से घायलों को इलाज मिलने लगेगा।

दोनों जनप्रतिनिधियों ने अस्थि रोग विभाग को प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया था। हालांकि इनके झगड़े में जनता का फायदा हो गया है। माधवनगर अस्पताल में पिछले दो साल से अस्थी रोग विभाग चल रहा है। इसे 20 फरवरी को जिला अस्पताल में शिफ्ट करना था लेकिन विधायक यादव की आपत्ति के बाद रोक दिया। अब शनिवार से जिला अस्पताल में अस्थी वार्ड, ऑपरेशन थियेटर व ओपीडी चालू हो सकेगी। जिला अस्पताल के अस्थी रोग विभाग का मंत्री जैन 21 मई को निरीक्षण करेंगे। ओटी में उपकरण आदि की आवश्यकता होगी तो उसकी उपलब्धता करवाई जाएगी। यहां 56 बेड का हड्डी वार्ड भी शुरू किया जाएगा

जहां घायल पहुंचे, वहीं इलाज

मरीजों को दोनों अस्पतालों में इलाज की सुविधा मिल सके, इसके लिए जिला अस्पताल में भी अस्थी रोग विभाग चालू कराया है। घायल जिस अस्पताल में पहुंचेगा, उसे वहां उपचार मिल जाएगा। पारस जैन, ऊर्जा मंत्री

यही उद्देश्य था, इलाज मिले

मैं भी इसी पक्ष में था कि दोनों अस्पताल में मरीजों को इलाज की सुविधा मिले। अस्थि रोग विभाग को यहां से वहां ले जाना उचित नहीं था, इसी का विरोध किया था। डॉ.मोहन यादव, विधायक

खबरें और भी हैं...