पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब घर, दुकान पर पहुंचाए जाने वाले 20 लीटर की आरओ कैन के पानी की भी जांच होगी

अब घर, दुकान पर पहुंचाए जाने वाले 20 लीटर की आरओ कैन के पानी की भी जांच होगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | आरओ प्लांट डालकर घर, दुकान पर पहुंचाए जाने वाले 20 लीटर के आरओ कैन के पानी की भी जल्द ही जांच होने लगेगी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी पानी के सैम्पल लेंगे। कैन पर उपभोक्ता उपयोगी जानकारियां भी जांच के दायरे में होगी। पानी की शुद्धता की जांच राज्य प्रयोगशाला भोपाल में होगी। बोतल या पाउच में पैक पानी की जांच का तो प्रावधान था लेकिन 20 लीटर के आरओ कैन के पानी की जांच नहीं होती थी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अंतर्गत यह पानी नहीं आता था। फुड सैफ्टी अधिकारी शैलेष कुमार गुप्ता के अनुसार लोग सुझाव देंगे, जिन पर एफएसएसएआई कार्रवाई का प्रावधान करेगा। अब तक 20 लीटर कैन के पानी की जांच के लिए प्रावधान नहीं था। इसका नोटिफिकेशन होने पर जांच की जा सकेगी। फुड सैफ्टी अधिकारी पानी के सैम्पल लेंगे, जिसकी जांच राज्य प्रयोगशाला में होगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर पानी की शुद्धता को लेकर कार्रवाई होगी।

खबरें और भी हैं...