उज्जैन | भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत दूसरे दिन शुक्रवार को कृषि मंडी में 150 ट्रॉली प्याज किसान लेकर आए। उन्हें 100 से 640 रुपए क्विंटल क्वालिटी अनुसार भाव मिले। 12 घंटे इंतजार के बाद उन्हें पहले तालाब क्षेत्र में रूकवाया। दोपहर 1 बजे तौल शुरू हुआ। शाम 6 बजे तक 10 हजार 400 क्विंटल प्याज आैर 5 हजार 875 क्विंटल लहसुन योजना के अंतर्गत मंडी में खरीदी गई। अध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला के अनुसार मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश आैर महाराष्ट्र के 16 मई से 30 मई तक मॉडल रेट के आधार पर भावांतर की राशि दी जाएगी।