पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार्रवाई की चेतावनी के बाद बंद डायलिसिस मशीन एक ही दिन में चालू

कार्रवाई की चेतावनी के बाद बंद डायलिसिस मशीन एक ही दिन में चालू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | जिला अस्पताल प्रशासन ने कार्रवाई की चेतावनी दी तो दिल्ली की कंपनी के इंजीनियरों ने 14 दिन से बंद डायलिसिस मशीन को एक ही दिन में चालू कर दिया। अब यहां मरीजों की डायलिसिस हो सकेगी। पंजीकृत मरीजों को यहां भर्ती किया जाना शुरू कर दिया है। सिविल सर्जन डॉ. राजू निदारिया के अनुसार ठेका कंपनी डीसी हेल्थ सर्विस ने आरओ सिस्टम सुधार दिया है। हालांकि कंपनी के खिलाफ 14 दिन मशीन बंद होने की पैनल्टी लगाई जा रही है। उसके बिल से यह राशि काटी जाएगी। अब कंपनी को हिदायत दी है कि एक भी दिन मशीन बंद नहीं होना चाहिए। उसके संचालन के लिए जो भी आवश्यक उपकरण की आवश्यकता पड़ती है, उन्हें उपलब्ध रखना होगा। कंपनी को 41 हजार रुपए प्रतिमाह के हिसाब से ठेका दिया हुआ है जिसमें मशीन के बंद होने पर कार्रवाई का प्रावधान किया हुआ है। ध्यान रहे कि 18 मई के अंक में भास्कर ने मशीन बंद होने से मरीजों की डायलिसिस नहीं होने का मुद्दा उठाया था।

खबरें और भी हैं...