पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेट्रोल मूल्य वृद्धि के खिलाफ युवा कांग्रेस ने निकाली बाइक की शवयात्रा

पेट्रोल मूल्य वृद्धि के खिलाफ युवा कांग्रेस ने निकाली बाइक की शवयात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | पेट्रोल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ शुक्रवार को युवा कांग्रेस नेता विवेक यादव के नेतृत्व में निकास चौराहे से मोटर साइकिल की शवयात्रा निकाल कर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में शामिल लोग पेट्रोल मूल्य वृद्धि के खिलाफ नारे लगा रहे थे। हाथ ठेले पर मोटर साइकिल रख कर उस पर कफन ओढ़ाया गया था। प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की अंजू जाटवा, अजीत ठाकुर व अन्य नेता शामिल थे। यादव ने कहा कि पेट्रोल के दाम रोज बढ़ रहे हैं, इससे बाइक चलाना आम आदमी की जेब के लिए भारी हो गया है। इसलिए इसकी शवयात्रा निकाली कि इसकी अब जरूरत नहीं रह गई है। मौजूदा केंद्र सरकार महंगाई पर रोक नहीं लगा पा रही है।

खबरें और भी हैं...