उज्जैन | अनिवार्य सेवानिवृत्त अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजेंद्र कुमार श्रीवास ने गुरूवार को कहा हाईकोर्ट द्वारा उन्हें 19.4.2018 को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी है। 3 जुलाई 2000 से वे सेवारत है। पूरे कार्यकाल के दौरान छवि बेदाग रही लेकिन सर्विस के 12 साल शेष रहते अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई। अपनी बात समाज और राष्ट्रपति तक पहुंचाने के लिए श्रीवास ने नीमच से लेकर दिल्ली के बीच आने वाले सभी जिलों में प्रेस वार्ता की और दिल्ली पहुंचकर अपनी बात राष्ट्रपति के सामने रखेंगे।