पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुष्पा मिशन जमीन विवाद में 24 को सुनवाई, हो सकता है फैसला

पुष्पा मिशन जमीन विवाद में 24 को सुनवाई, हो सकता है फैसला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्पा मिशन जमीन विवाद के मामले में शुक्रवार को एसडीएम कोर्ट में दोनों पक्षों को दस्तावेजों के साथ तलब किया था। दस्तावजों व तर्क के आधार पर इनकी सुनवाई होकर कुछ ना कुछ निर्णय मामले में होना था लेकिन इनमें से कैथोलिक चर्च डायोसिस पक्ष की तरफ से पहुंचे पदाधिकारियों ने एसडीएम क्षितिज शर्मा से दस्तावेज मुहैया कराने के लिए 24 मई तक वक्त देने का आग्रह किया, जिसे एसडीएम ने स्वीकार कर लिया। यहां दूसरे पक्ष से सारे दस्तावेज लेकर आए सांसद के पीए गगन सिंह दस्तावेज देना चाहते थे लेकिन उनसे कहा कि अब वे भी अपने दस्तावेज उसी दिन दोबारा ले आए। एसडीएम शर्मा ने बताया दोनों पक्षों को 24 मई को बुलाया है। इसी दिन सुनवाई पूरी कर लेंगे। माना जा रहा है कि इस दिन जमीन के मालिकाना हक को लेकर कोई फैसला भी दे दिया जाए।

खबरें और भी हैं...