पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो दिनी गायत्री यज्ञ आज से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो दिनी गायत्री यज्ञ आज से

उज्जैन |
पुरुषोत्तम माह के प्रथम रविवार को ग्राम बृजराजखेड़ी में दोदिवसीय गायत्री यज्ञ का आयोजन होगा। 19 मई को शाम 7 बजे से दीपयज्ञ होगा। रविवार 20 मई को प्रातः 8 बजे से पंचकुण्डीय गायत्री यज्ञ होगा। यज्ञ के साथ सभी संस्कार भी कराए जाएंगे। दीपयज्ञ का संचालन गायत्री शक्तिपीठ उज्जैन की महिला मंडल की बहिनों द्वारा किया जाएगा। गांव के वरिष्ठ बालूसिंह ने सभी ग्राम वासियों से यज्ञ में भागीदारी के लिए अपील की है।

कांग्रेस ने धरना देकर सरकार को सदबुद्धि की प्रार्थना की

उज्जैन | कर्नाटक मे चले सियासी ड्रॉमे को लेकर कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेसियों ने क्षीरसागर गांधी बालोद्यान पर भाजपा सरकार की मनमानी के विरोध पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिभा के समक्ष धरना देकर भाजपाइयों को सद‌‌्बुद्धि देने की प्रार्थना की। कार्यक्रम का नेतृत्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष अंनतनारायण मीणा ने किया।

नरवर में शांति समिति की बैठक

नरवर | रमजान पर शांति व्यवस्था हेतु थाना प्रभारी विक्रम ईवने की अध्यक्षता मे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक मे नागरिकों ने शामिल होकर व्यवस्था मे सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष देवनारायण जायसवाल, महेश राठौर, कमलसिह झाला, राजेश व्यास, मदनलाल राठौर व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

खान महामंत्री बने : उज्जैन। अभा कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की उज्जैन संभाग कमेटी में इस्माइल राजा को महामंत्री नियुक्त किया गया।

खबरें और भी हैं...