पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भावांतर योजना के चलते प्याज की आवक भारी मात्रा में

भावांतर योजना के चलते प्याज की आवक भारी मात्रा में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भावांतर योजना लागू होने से मंडी में प्याज की आवक 200 ट्रक के करीब रही। कुछ मात्रा में प्याज बिना बिका भी रह जाता है। लहसुन के भावों में स्थिरता आ गई है। आलू की आवक 16 से 17 हजार और लहसुन 20 से 22 हजार कट्टों की रही। प्याज बेस्ट क्वालिटी 550 से 600 एवरेज 350 से 400 गोल्डी 200 से 250 रुपए। लहसुन ऊंटी 1800 से 2100 सुपर बोल्ड 1700 से 2000 एवरेज 1300 से 1400 बारीक 300 से 400 रुपए (क्विंटल)। आलू चिप्स 700 से 725 एवरेज 650 ज्योति-लॉकर 525 से 550 एवरेज 500 गुल्ला 250 रुपए (40 किलो)।

प्याज महंगा होगा

उज्जैन |
मंडी में प्याज बढ़कर 600 रुपए क्विंटल हो गया। सरकार ने 8 रुपए किलो भाव निर्धारित किए हैं। प्याज की कमी मानकर स्टॉक वाले बेच भी नहीं रहे। व्यापारियों के पास आगे ग्राहकी होने से एक रुपए किलो की तेजी आ गई। संभावना तो सरकारी भाव 8 रुपए से अधिक की बताई जा रही है।

लहसुन में नुकसान

किसानों को इस साल लहसुन में भाव नहीं मिले। मंडियों में 300 से 2000 रुपए तक के भाव चल रहे हैं।

खबरें और भी हैं...