पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीनियर सिटीजन ने जताया विरोध

सीनियर सिटीजन ने जताया विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उकलाना मंडी | नगरपालिका क्षेत्र में तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति न मिलने के कारण नगरवासी परेशान हो गए हैं क्योंकि पानी की किल्लत को गर्मी के मौसम के चलते सहन करना मुश्किल है। नगरवासियों ने पेयजल आपूर्ति के लिए 2 दिन तक इंतजार किया और जब 2 दिन के बाद भी पानी लोगों के घरों में नहीं आया तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पानी की किल्लत की समस्या को लेकर सीनियर सिटीजन समाज कल्याण समिति आगे आयी और समिति में शामिल कुछ सीनियर सिटीजन इस समस्या को लेकर शुक्रवार देर शाम बस स्टैंड के पास स्थित उकलाना के जलघर में पहुंचे और विरोध जताया।

खबरें और भी हैं...