उकलाना मंडी | नरवाना-उकलाना मुख्य मार्ग पर स्थित कांग्रेस नेत्री
उकलाना मंडी | नरवाना-उकलाना मुख्य मार्ग पर स्थित कांग्रेस नेत्री कुसुम सेलवाल के कार्यालय में डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। जिसमें मुख्य रूप से समस्त पिछड़ा वर्ग प्रदेशअध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ.जयभगवान राजलीवाल ने शिरकत की। कांग्रेसियों ने एक साथ मिलकर बाबा साहेब डॉ.भीमराव अाम्बेडकर की प्रतिमा के सामने श्रद्धासुमन अर्पित किये।