बिठमड़ा गांव में डॉ. भीमराव आम्बेडकर को किया याद
उकलाना मंडी | बिठमड़ा गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर समाजसेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आंबेडकर जयंती का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसकी अध्यक्षता डॉ.बलवान दहिया व गजे सिंह सोढ़ी ने की। आंबेडकर जयंती पर उपस्थित सभी लोगों ने डॉ.भीमराव अंबेडकर को पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर ट्रस्ट के प्रधान रामपाल, बसाऊ राम, गुरूदेव, कुलदीप, अशोक, मियां सिंह आिद मौजूद थे।