- Hindi News
- National
- धांधली करने वाले ठेकेदारों व अधिकारियों को ब्लैक लिस्ट कर देगी भाजपा : गोयल
धांधली करने वाले ठेकेदारों व अधिकारियों को ब्लैक लिस्ट कर देगी भाजपा : गोयल
पुरानी अनाज मंडी में स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में भाजपा उकलाना मंडल के तत्वावधान में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन चेयरमैन श्रीनिवास गोयल ने शिरकत की। उनके साथ हिसार के विधायक डॉ. कमल गुप्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता समेत सभी ने डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। श्रीनिवास गोयल ने कहा कि बाबा साहेब एक महान शख्सियत थे और इस महान विभूति ने भारत देश का संविधान बनाया। जिसने प्रत्येक नागरिक को समानता का अधिकार दिलवाया। पुरानी अनाज मंडी में नगरपालिका द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्य का भाजपा नेता श्रीनिवास गोयल ने शिलान्यास किया। इस मौके पर निगरानी कमेटी चेयरमैन रामफल नैन, सत्यपाल शर्मा, श्योहिम सिंह नैन, संदीप गोयल, रामकैलाश कड़वासरा, कृष्ण फ्रंड, प्रवीन गिल, उषा अनेजा, पूनम मेहता, राधा कपूर, दीपक गोयल, महेश बंसल आिद मौजूद थे।