- Hindi News
- National
- गेहूं की खरीद न होने पर गुस्साए किसानों ने रोका ट्रैफिक, खरीद शुरू करवाने के बाद ही माने
गेहूं की खरीद न होने पर गुस्साए किसानों ने रोका ट्रैफिक, खरीद शुरू करवाने के बाद ही माने
गेहूं की सरकारी खरीद न होने से भड़के किसानों ने सूरेवाला स्थित नई अनाज मंडी के दूसरे गेट के सामने नरवाना-उकलाना मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
जाम लगने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पंहुचे और उन्होंने किसानों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान किसान नेता मियां सिंह बिठमड़ा ने बताया कि विभाग की फसल नमी जांचने की मशीनें ठीक नहीं है जिसके कारण फसल की सही नमी की जांच नहीं हो पा रही है। सरकारी मशीन में नमी जांचने पर दो प्रतिशत नमी अधिक पाई जाती है जबकि प्राइवेट मशीन पर नमी 2 प्रतिशत कम पाई जाती है। सरकारी खरीद के नियमानुसार गेहूं में 14 प्रतिशत नमी वाले गेहूं ही खरीद की जाएगी ऐसा सुनिश्चित करके मार्केट कमेटी विभाग द्वारा जगह-2 पर फ्लेक्स लगाए गए हैं जिसमें कटौती काटने का कोई भी जिक्र नहीं किया गया है। लेकिन किसानों का आरोप है कि वेयरहाउस विभाग 14 प्रतिशत नमी वाला गेहूं नहीं खरीद रहा क्योंकि वेयरहाउस विभाग द्वारा यह कहकर किसानों को परेशान किया जा रहा है कि गलती से बोर्डों पर 14 प्रतिशत नमी लिखी गई जबकि यह नमी की मात्रा 12 प्रतिशत है। जिसके अनुसार 12 प्रतिशत नमी वाली गेहूं की सरकारी खरीद पर कोई कटौती नहीं होगी और इससे अधिक नमी पाए जाने वाली गेहूं की खरीद में कटौती की जाएगी। इसी मुद्दे को लेकर किसान भड़क गए और उन्होंने एकजुट होकर नरवाना-उकलाना सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के दौरान किसानों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। उधर, मौके पर उप तहसीलदार अनिल कुमार परूथी,मार्केट कमेटी सचिव अनूप सिंह व वेयरहाउस कर्मचारी ओमप्रकाश आदि ने जाम पर बैठे किसानों से बात की और उन्हें समझाया।
सरकारी अधिकारियों व कर्मचारी ने किसानों के गेहूं खरीदने पर सहमति जात दी और उसी समय गेहूं की खरीद शुरू करवा दी। जिसके बाद किसान शांत हो गए। इस अवसर पर दर्शन सिंह गाजूवाला, भूप सिंह, कृष्ण कुमार बोलन, हरि सिंह ढाका, बलवंत सिंह, महेन्द्र सिंह, राजेश, कपिल, बलजीत सिंह, चंद्रभान, ओमप्रकाश, सुरजीत सिंह, रामसिंह,मान सिंह, इंद्र सिंह आिद मौजूद थे।
जाम लगाने वाले किसानों को समझाने का प्रयास करते उकलाना थाना प्रभारी संदीप कुमार।