- Hindi News
- National
- 24 वोटों के साथ बाबूराम सर्व व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने, 39 उम्मीदवार थे मैदान में
24 वोटों के साथ बाबूराम सर्व व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने, 39 उम्मीदवार थे मैदान में
सर्व व्यापार मंडल के संरक्षक रहे रामानंद मित्तल का स्वर्गवास हो जाने के बाद सर्व व्यापार मंडल का प्रमुखता से नेतृत्व करने के लिए कोई सामने नहीं आ रहा था। इसी मुद्दे को लेकर रविवार को सर्व व्यापार मंडल के सदस्यों की एक बैठक अग्रवाल सेवा सदन में बुलाई गई जिसमें सर्व व्यापार मंडल के नेतृत्व के लिए किसी एक नाम को लेकर विचार किया गया।
बैठक के दौरान व्यापार मंडल के सदस्यों की सहमति से उकलाना के तीन व्यापारियों के नाम सर्व व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार के रूप में चुने गए। जिसमें हरिकिशन गर्ग, बाबूराम मित्तल और रामस्वरूप धायल का नाम शामिल था। बैठक में कुल 39 सदस्यों ने भाग लिया और इन्हीं 39 सदस्यों के बीच तीन उम्मीदवारों को लेकर चुनाव करवाया गया। सभी सदस्यों ने अपने-2 उम्मीदवार की ओर से वोटिंग की। चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद सर्व व्यापार मंडल के सचिव महेश बंसल ने वोटों की गिनती की और तीनों उम्मीदवारों की ओर से हुई वोटिंग का परिणाम सर्व व्यापार मंडल के सभी मौजूद सदस्यों के बीच सुनाया। उन्होंने बताया कि कुल 39 वोट डाले गए जिसमें से सर्वाधिक 24 वोट बाबूराम मित्तल को मिले जबकि बचे हुए 15 वोट अन्य दोनों उम्मीदवारों हरिकिशन गर्ग और रामस्वरूप धायल को प्राप्त हुए। इस प्रकार सर्वाधिक वोट लेकर बाबूराम मित्तल विजेता बने और उन्हें सर्व व्यापार मंडल का अध्यक्ष बनाया गया। अध्यक्ष बनने के बाद व्यापार मंडल के सभी सदस्यों ने बाबूराम मित्तल को बधाई दी।
सर्व व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में बोलते उम्मीदवार।