पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूरी पकने के बाद ही करें सरसों की कटाई : यादव

पूरी पकने के बाद ही करें सरसों की कटाई : यादव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उकलाना मंडी | अनाज मंडियों में फसल की सरकारी खरीद न किये जाने पर किसानों द्वारा आए दिन रोड जाम व विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं जिसमें किसानों द्वारा सरकारी अधिकारियों पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि उनकी फसल में नमी अधिक बताकर उसे सरकारी खरीद से बाहर कर दिया जाता है। इसके लिए हरियाणा किसान आयोग के चेयरमैन रमेश यादव ने किसानों को बताया कि अचानक मौसम के परिवर्तन होने के कारण जैसे कि बरसात के आने की संभावना का डर मन में लेकर किसान अपनी कच्ची-पक्की गेहूं की फसल को काट कर मंडियों में ले आते हैं जिसके बाद उनकी फसल सरकारी नियमों पर खरीद के लिए खरी नहीं उतर पाती है।

जबकि किसानों को चाहिए कि खेतों में पूरी पक जाने के बाद ही वे अपनी गेहूं की कटाई करें और इसके बाद उसे मंडियों में लाएं ताकि वह फसल खरीद के लिए सरकारी नियमों पर खरी उतर सके। चेयरमैन रमेश यादव ने सोमवार को उकलाना की नई अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुना तथा सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक भी बुलाई। बैठक में भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुरजीत ख्यालिया, कच्चा आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष धर्मपाल धायल, रामेश्वर बेनीवाल आिद मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...