पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्व व्यापार मंडल के नए अध्यक्ष मीटिंग कर कार्यकारिणी के गठन पर करेंगे विचार विमर्श

सर्व व्यापार मंडल के नए अध्यक्ष मीटिंग कर कार्यकारिणी के गठन पर करेंगे विचार-विमर्श

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवार शाम को अग्रवाल सेवा सदन में सर्व व्यापार मंडल उकलाना की बैठक में रामानंद मित्तल के स्वर्गवास के बाद मंडल के अध्यक्ष पद के लिए किसी एक नाम का चयन करने के लिए चुनावी प्रक्रिया करवाई गई। जिसमें मंडल कार्यकारिणी में शामिल 3 व्यापारियों के नाम अध्यक्ष पद के लिए बतौर उम्मीदवार के रूप में घोषित किये गए और इन 3 उम्मीदवारों को लेकर कार्यकारिणी के 39 सदस्यों ने अपनी ओर से वोट डाले। वोट की प्रक्रिया पर्ची में किसी एक उम्मीदवार का नाम लिखकर पूरी की गई।

वोटों की गिनती के पश्चात परिणाम सामने आया जिसमें बाबूराम मित्तल को 24 वोट प्राप्त हुए जबकि बचे हुए 15 वोट अन्य दोनों उम्मीदवारों हरिकिशन गर्ग व रामस्वरूप धायल को प्राप्त हुए। सर्व व्यापार मंडल के सचिव महेश बंसल ने बताया कि अध्यक्ष पद के चयन के बाद सर्व व्यापार मंडल समस्त कार्यकारिणी को लेकर एक बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें नव चयनित अध्यक्ष बाबूराम मित्तल को सर्व व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए शपथ ग्रहण करवाये जाने और नई कार्यकारिणी का गठन करने के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा।

वहीं, अध्यक्ष बाबूराम मित्तल ने चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद व्यापार मंडल के समस्त सदस्यों के बीच यह घोषणा करवाई कि अनाज मंडी में चल रहे गेहूं के सीजन के समाप्त होने के बाद जल्द ही समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी कार्यकारिणी सदस्यों एवं अन्य व्यापारियों को शामिल किया जाएगा। चुनावी सभा में महेश बंसल,जगदीश गोयल,सतीश दनौदा,विनोद जैन,गुलशन बठला,सुरेश गर्ग,प्रवीन जैन उर्फ बसाऊ आिद मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...