पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ठेकेदार पर 125 लेबरों को निकाल कम रेट पर अन्य मजूदरों को रखने का आरोप लगा पल्लेदारों ने डेढ़ किमी निकाला पैदल मार्च

ठेकेदार पर 125 लेबरों को निकाल कम रेट पर अन्य मजूदरों को रखने का आरोप लगा पल्लेदारों ने डेढ़ किमी निकाला पैदल मार्च

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछले 28-30 वर्षों से काम करने वाली लेबर को हटाकर कम रेट में बाहर से नई लेबर बुलाकर काम दिए जाने का आरोप लगाकर मंगलवार को उकलाना-नरवाना मार्ग पर ऑल इंडिया फुड एंड अलाइड वर्कर यूनियन ने सड़क पर पैदल मार्च निकाल विरोध प्रदर्शन किया।

जिसमें महिलाओं के साथ सैकड़ों पल्लेदारों ने करीब डेढ़ किमी तक पैदल मार्च निकालकर नारेबाजी की। इस दौरान सभी प्रदर्शनकारियों ने हैफेड गोदाम के मुख्यद्वार के सामने सरकार व प्रशासन से खुद के लिए काम की गुहार लगाई। विरोध प्रदर्शन के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए जाम भी लग गया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संदीप कुमार पुलिस टीम सहित मौके पर पंहुचे और उन्होंने सभी प्रदर्शनकारियों को रोड से हटाया और बातचीत कर समझाने का प्रयास किया। लेकिन प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे केवल अपने लिए काम चाहते हैं ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर सके। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि ठेकेदार ने बरसों से लेबर का काम कर रहे 150 पल्लेदारों में से 25 को तो काम के लिए रख लिया किंतु बाकी बचे 125 लेबर कर्मियों को हटा दिया। यही नहीं ठेकेदार ने कम रेट में दूसरी जगहों से लेबर बुलाकर उन्हें काम पर रख लिया जिसके बाद पूरी वर्कर यूनियन में जबरदस्त रोष। इनमें घनश्याम, राज वीरेंद्र, रमेश, राजबीर, रामपाल, जरनैल सिंह, धुलिया राम, भीरा राम, शमशेर सिंह ,राम सिंह ,धर्मपाल, सतपाल, रमेश, शमशेर, प्यारेलाल, विनोद कुमार

उकलाना-नरवाना मार्ग पर विरोध प्रदर्शन करते हुए फूड एंड अलाइड वर्कर यूनियन में शामिल अनेक पल्लेदार व महिलाएं।

जल्द समस्या का होगा समाधान : ठेकेदार

लेबर का टेंडर लेने वाले ठेकेदार हरि केश ने विरोध प्रदर्शन करने वाले यूनियन के नेताओं व कर्मचारियों से बातचीत की और उन्हें यह आश्वासन दिलाया कि वे अगले दिन इस मुद्दे को लेकर यूनियन के कुछ खास लोगों से एक मीटिंग करेंगे। इसी मीटिंग में हटाए हुए लेबर कर्मियों को काम पर रखने वाली समस्या का निपटारा करवा दिया जाएगा। इस दौरान नायब तहसीलदार अनिल कुमार परूथी,एसएचओ संदीप कुमार भी मौजूद थे।

फसलों की लिफ्टिंग में हो रही देर

ठेकेदार हरि केश को लेबर का और उठान के लिए गाड़ियां उपलब्ध कराने का टेंडर मिला है। लेकिन यह ठेकेदार न तो सरसों व गेहूं के उठान के लिए पूरे साधन उपलब्ध करा पा रहा है और न ही इसके पास पूरी लेबर है। इसी वजह से मंडी में सरसों व गेहूं का उठान सही से नहीं हो पा रहा है। हैफेड द्वारा जो सरसों की खरीद की जा रही है वह पिछले एक सप्ताह से मंडी में बिना उठान के पड़ी है। जबकि मौसम के खराब होने के कारण बरसात का भय बना है। लेकिन इस समस्या के चलते गेहूं और सरसों दोनों की लिफ्टिंग में देरी हो रही है। रामेश्वर बेनीवाल, मैनेजर हैफेड उकलाना

खबरें और भी हैं...